सिराथू: सैनी कोतवाली के मोगरी गांव में पड़ोस में खड़ा ट्रैक्टर चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, जल्द होगा आरोपी गिरफ्तार
परास का मजरा मोगरी आमद हथगाम निवासी गंगिया देवी ने सैनी पुलिस को गुरुवार 11 बजे रात शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका स्वराज ट्रैक्टर नीले रंग पड़ोसी के बगल में खाली पड़ी जमीन में मंगलवार की रात खड़ा किया गया था। बुधवार की प्रातः जब वह उठी तो अपनी जगह खड़ा ट्रैक्टर नदारत देख खोजबीन शुरू कर दिया , लेकिन ट्रैक्टर का कही पता नहीं चला । पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा