सिराथू: बिछौरा गांव में दबंगों ने सरकारी नाली व खड़ंजा पाटा, विरोध करने पर महिला को पीटा और जान से मारने की दी धमकी
बिछौरा गांव में दबंगों की दबंगई से एक परिवार का जीना मुहाल हो गया है। गांव की निवासी कौशिल्या देवी पत्नी मान सिंह ने जिला प्रशासन से शुक्रवार को समय 1 बजे न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने सरकारी खड़ंजा और नाली पर अवैध रूप से मिट्टी डाल दी है, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है और बरसात का पानी उनके घर में घुस रहा है।