सिराथू: जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा, मोहल्ला समितियां होंगी सक्रिय, सिराथू नगर पंचायत में बैठक संपन्न
सिराथू नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ द्वारा सभासदों संग अभिमुखीकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव ने की। उन्होंने बताया कि 1 से 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान में दिमागी बुखार, दस्त रोग, मच्छर जनित आदि को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी।