सिराथू: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम में संचारी रोगों के फैलने से रोकने के लिए जागरूकता बैठक का आयोजन
नगर पंचायत क्षेत्र में संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए गुरुवार शाम 6 बजे दारानगर कड़ाधाम नगर पंचायत कार्यालय में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरानी ने लोगों से नगर को साफ-सुथरा 'बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान तमाम पदाधिकारी व सभासद भी मौजूद रहे।