नावानगर: आंख खोलते ही नवजात के सिर से उठा मां का साया, प्रसव के बाद बिगड़ी प्रसूता की तबियत, इलाज के दौरान मौत
नावानगर में प्रसव के बाद एक प्रसूता की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो जाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका की पहचान सिकरौल थाना क्षेत्र के बाबूगंज इंग्लिश गांव निवासी रूबी कुमारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है।