अररिया: जिला शिक्षा कार्यालय के कार्यों की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिए गए निर्देश
Araria, Araria | Oct 24, 2026 जिलाधिकारी अररिया की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय के कार्यों एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों के वेतन संबंधी मामलों की समीक्षा की गई।