हितग्राहीमूलक योजनाओं का वास्तविक हितग्राही तक पहुंचना ही शासन की सर्वोच्च उपलब्धि है - सांसद श्रीमती संध्या राय
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती संध्या राय, विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनपद भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री महेंद्र सिंह अंब एवं परियोजना अधिकारी श्री परशुराम शर्मा, परियोजना अधिकारी श्री अजय देव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही, कार्यकर्ता और हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन बाल संरक्षण अधिकारी श्री अजय सक्सेना के द्वारा किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा से जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री महेंद्र सिंह अंब द्वारा अतिथियों को अवगत कराया गया। श्री अंब द्वारा सभी हितग्राही को अवगत कराया गया कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आंगनबाड़ी स्तर पर विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जागरूकता के संबंध में हितग्राही को जागरूक करना है और समस्त जन प्रतिनिधियों से भी यह अनुरोध रहेगा कि वह अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी और हितग्राहियों योजनाओं से संलग्न करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने का कष्ट करें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद श्रीमती संध्या राय द्वारा उपस्थित विभिन्न योजनाओं की हितग्राहियों से संवाद किया गया। जिनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों से संवाद किया गया।
संवाद के दौरान हितग्राहियों द्वारा अवगत कराया गया कि किस प्रकार से लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलने वाली छात्रवृत्ति से उन्होंने अपनी स्कूल की फीस ट्यूशन फीस भरी, लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाओं के द्वारा अपने स्वयं के खर्च और स्वयं के जीवन स्तर को उठाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भावस्था के दौरान दावों और पोषण आहार में सहायता मिली और सभी के द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सांसद श्रीमती संध्या राय द्वारा उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों और सभी अधिकारियों से स्पष्ट किया गया के शासन महिलाओं बालिकाओं और बालकों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है इस प्रकार की हितग्राहीमूलक योजनाएं सच्चे अर्थों में वास्तविक हितग्राही तक पहुंचना ही शासन की सर्वोच्च उपलब्धि है यह कार्यक्रम न केवल आंगन मिलन समारोह तक सीमित रहेगा, अपितु हर जनप्रतिनिधि का यह दायित्व रहेगा कि वह कार्यक्रम को निरंतर जारी रखें और वास्तविक हितग्राही तक शासन की योजना को संलग्न करें।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026