जमुई: जमुई कोर्ट में फरार अभियुक्त ने किया सरेंडर, कड़ी सुरक्षा में सदर अस्पताल लाया गया
Jamui, Jamui | Jun 3, 2026 मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त ने बुधवार 12 बजे के करीब जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले अभियुक्त की पहचान सिकरिया निवासी विकास उर्फ विक्की कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विकास पर मारपीट का आरोप था और वह पुलिस को लगातार चकमा देकर फरार चल रहा था।