अजमेर.मदद के बहाने बुलाकर CRPF जवान से मारपीट कर 89 हजार की ऑनलाइन लूट का मामला। कृष्णगंज थाने में केस दर्ज।25 सितंबर रात 10 बजे जवान को मैसेज भेजकर जनाना अस्पताल बुलाया। सफेद वीआईपी नंबर की कार में बैठते ही 3-4 बदमाशों ने मारपीट कर वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी। 2 घंटे तक शहर में घुमाकर बैंक खाते से 89 हजार रुपए अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर करवाए।