पाली: थाना नाराहट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो पशु तस्करों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी, एएसपी कालू सिंह ने की पुष्टि
Pali, Lalitpur | May 22, 2026 अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने गुरुवार रात्रि करीबन 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तहसील पाली के ग्राम दौलतपुर से भैंसे चोरी करने के मामले में वांछित ग्राम उत्तमधाना निवासी पशु तस्कर अरबाज एवं उसके साथी को नाराहट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध तमंचा कारतूस एवं लगभग ₹10000 की नगदी प्राप्त हुई है।