मानपुर: कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सेहरा के निर्माणाधीन पंचायत भवन और ग्राम नौगवां स्थित गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया
Manpur, Umaria | May 9, 2026 मानपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सेहरा के निर्माणाधीन पंचायत भवन और ग्राम नौगवां स्थित गेहूं खरीदी केंद्र का दौरा किया।इस दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्यों और किसानों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।