Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

#गुमशदा @व्यक्ति वेद प्रकाश यादव

Balrampur, Balrampur | Jun 11, 2025
इस चित्र में दिखाई देने वाला व्यक्ति वेद प्रकाश यादव, जिन्हें सतगुरु के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर, पोस्ट गंजहवा, ग्राम पंडित पुरवा के निवासी हैं। यह व्यक्ति गुमशुदा हैं। सूचना के अनुसार, वेद प्रकाश यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, और इसी कारण उनके परिवारजन उन्हें गोरखपुर ले जा रहे थे। यात्रा के दौरान, वे रास्ते में एक बाज़ार के पास अपने परिवार से बिछड़ गए। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है और उनका परिवार बहुत चिंतित है। यदि किसी को यह व्यक्ति कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी हो, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें: 9506316661 6388239674 गुमशुदगी के समय उन्होंने नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। इस मेसेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ।

MORE NEWS

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बलरामपुर

पुलिया में बैठा दिखा तेंदुआ, करमैती परसा गांव में दहशत; वन विभाग के रवैये पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

बलरामपुर जिले के बनकटवा रेंज के करमैती परसा गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ पुलिया में बैठा दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। बकरी चराने गए एक ग्रामीण की नजर तेंदुए पर पड़ते ही सूचना पूरे गांव में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा एहतियातन लोगों को घटनास्थल से दूर कर दोनों ओर से आवाजाही रोक दी गई। तेंदुआ देर तक पुलिया में मौजूद रहा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा।
इस बीच ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

 उनका आरोप है कि तेंदुआ दिखाई देने के कई घंटे बाद भी उसे पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने केवल लोगों को हटाने का काम किया, जबकि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। इससे विभाग के रवैये को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला।

वहीं वन क्षेत्राधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर किया गया है। उन्होंने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए खाबड़ और पिंजरे की व्यवस्था कराई जा रही है तथा वन विभाग की टीम लगातार मौके पर निगरानी कर रही है।

फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

#balrampurnews #CrimeNews #LatestNews #तेंदुआ #वनविभाग #बनकटवारेंज #करमैतीपरसा #UPNews #दहशत  #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बलरामपुर पुलिया में बैठा दिखा तेंदुआ, करमैती परसा गांव में दहशत; वन विभाग के रवैये पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल बलरामपुर जिले के बनकटवा रेंज के करमैती परसा गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ पुलिया में बैठा दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। बकरी चराने गए एक ग्रामीण की नजर तेंदुए पर पड़ते ही सूचना पूरे गांव में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा एहतियातन लोगों को घटनास्थल से दूर कर दोनों ओर से आवाजाही रोक दी गई। तेंदुआ देर तक पुलिया में मौजूद रहा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा। इस बीच ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि तेंदुआ दिखाई देने के कई घंटे बाद भी उसे पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने केवल लोगों को हटाने का काम किया, जबकि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। इससे विभाग के रवैये को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला। वहीं वन क्षेत्राधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर किया गया है। उन्होंने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए खाबड़ और पिंजरे की व्यवस्था कराई जा रही है तथा वन विभाग की टीम लगातार मौके पर निगरानी कर रही है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। #balrampurnews #CrimeNews #LatestNews #तेंदुआ #वनविभाग #बनकटवारेंज #करमैतीपरसा #UPNews #दहशत #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

Balrampur, Balrampur | Jun 4, 2026

सांप के डसने से तीन वर्षीय बालक की मौत:गोंडा में घर के बाहर खेलते समय काटा, अस्पताल में डॉक्टरों...

#गोंडा के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में बुधवार दोपहर एक तीन वर्षीय बालक की सांप के डंसने से मौत हो गई।

घर के बाहर खेलते समय एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले आए, जहां पर अंतिम संस्कार कर दिया।

मासूम की मौत पर ग्रामीण महिलाएं उसके घर पहुंची।
मासूम की मौत पर ग्रामीण महिलाएं उसके घर पहुंची।
मृतक मानस के पिता मायाराम ने बताया कि मानस घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। सांप के काटने के बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा।

रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्चे को सांप ने काट लिया है।

मृतक मानस की मां रोती-बिलखती हुईं। उसे ग्रामीण महिला संभाल रही है।
मृतक मानस की मां रोती-बिलखती हुईं। उसे ग्रामीण महिला संभाल रही है।
मानस की मां ने बताया कि उन्होंने बच्चे को दूध पिलाकर कपड़े पहनाए थे और वह बाहर खेलने गया था। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए।
जहां पर डॉक्टर अतुल मिश्रा ने जांच के बाद मानस को मृत घोषित कर दिया।

सांप के डसने से तीन वर्षीय बालक की मौत:गोंडा में घर के बाहर खेलते समय काटा, अस्पताल में डॉक्टरों... #गोंडा के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में बुधवार दोपहर एक तीन वर्षीय बालक की सांप के डंसने से मौत हो गई। घर के बाहर खेलते समय एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले आए, जहां पर अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम की मौत पर ग्रामीण महिलाएं उसके घर पहुंची। मासूम की मौत पर ग्रामीण महिलाएं उसके घर पहुंची। मृतक मानस के पिता मायाराम ने बताया कि मानस घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। सांप के काटने के बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्चे को सांप ने काट लिया है। मृतक मानस की मां रोती-बिलखती हुईं। उसे ग्रामीण महिला संभाल रही है। मृतक मानस की मां रोती-बिलखती हुईं। उसे ग्रामीण महिला संभाल रही है। मानस की मां ने बताया कि उन्होंने बच्चे को दूध पिलाकर कपड़े पहनाए थे और वह बाहर खेलने गया था। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर अतुल मिश्रा ने जांच के बाद मानस को मृत घोषित कर दिया।

Balrampur, Balrampur | Jun 3, 2026

हर्रैया क्षेत्र में आखिर किसके संरक्षण में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन?
क्या हर्रैया क्षेत्र में रात के अंधेरे में जेसीबी, लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हो रहे मिट्टी खनन की जानकारी प्रशासन को नहीं है?
क्या रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चल रहे कथित अवैध खनन पर संबंधित विभाग की नजर नहीं पड़ रही?
क्या ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रही सड़कों और बढ़ते दुर्घटना के खतरे की जिम्मेदारी कौन लेगा?
क्या ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई हुई है, या शिकायतें सिर्फ फाइलों तक सीमित हैं?
क्या क्षेत्र में हो रही बड़े पैमाने की खुदाई से पर्यावरण और सरकारी राजस्व को नुकसान नहीं पहुंच रहा?
क्या प्रशासन अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कोई विशेष अभियान चलाएगा?
सबसे बड़ा सवाल—यदि खनन नियमों के विपरीत कार्य हो रहा है, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी?
इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए जल्द ही जीरो ग्राउंड रिपोर्ट, सिर्फ Balrampur Post पर।

हर्रैया क्षेत्र में आखिर किसके संरक्षण में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन? क्या हर्रैया क्षेत्र में रात के अंधेरे में जेसीबी, लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हो रहे मिट्टी खनन की जानकारी प्रशासन को नहीं है? क्या रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चल रहे कथित अवैध खनन पर संबंधित विभाग की नजर नहीं पड़ रही? क्या ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रही सड़कों और बढ़ते दुर्घटना के खतरे की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई हुई है, या शिकायतें सिर्फ फाइलों तक सीमित हैं? क्या क्षेत्र में हो रही बड़े पैमाने की खुदाई से पर्यावरण और सरकारी राजस्व को नुकसान नहीं पहुंच रहा? क्या प्रशासन अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कोई विशेष अभियान चलाएगा? सबसे बड़ा सवाल—यदि खनन नियमों के विपरीत कार्य हो रहा है, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी? इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए जल्द ही जीरो ग्राउंड रिपोर्ट, सिर्फ Balrampur Post पर।

Balrampur, Balrampur | Jun 2, 2026