भितरवार: नगर भितरवार थाने के सामने रेप के आरोपी को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
नगर भितरवार स्थित थाने के सामने दुष्कर्म पीड़ित युवती ने आरोपी युवक की बाजार में चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। पिटाई के बाद युवती युवक को घसीटते हुए थाने ले गई। आरोपी धर्मवीर 15 दिन पहले ही जेल से छूट कर आया है और वह लगातार युवती पर केस में राजीनामा करने का दवाव बना रहा था।