चांपा: कोसमंदा गांव के रेलवे फाटक ने बढ़ाई लोगों की समस्या, कई लोगों की गई जान, जान जोखिम में डालकर लोग करते हैं रेल पार
जांजगीर-चाम्पा के कोसमन्दा गांव में बने 2 रेलवे फाटक दिनों-दिन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रहा है, क्यों कि इस रेलवे फाटक की वजह से कई जिंदगी छीन गई है. इस फाटक से गुजरने से पहले हजारों बार भी सोचना पड़े तो ये भी कम ही होगा. क्यों कि फाटक से गुजरने वाला व्यक्ति कभी अपने मंजिल तक वक्त पर नहीं पहुंचता. सबसे बड़ी बात फाटक की वजह से मरीज वक्त पर अस्पताल नही