देश की प्रथम ऑन-ड्यूटी शहीद महिला नौसेना अधिकारी बनने का गौरव राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी क्षेत्र के गांव सेफरागुवार की बेटी लेफ्टिनेंट किरण शेखावत को प्राप्त हुआ। 24 मार्च 2015 की रात गोवा तट के समीप भारतीय नौसेना का डॉर्नियर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में मात्र 27 वर्ष की आयु में लेफ्टिनेंट किरण शेखावत ने मातृभूमि की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें भारत की प्रथम ऑन-ड्यूटी शहीद महिला नौसेना अधिकारी होने का गौरव प्राप्त है। #viral #jhunjhunu #trending #reels #instadaily