बनखेड़ी: नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की, किसानों के अपमान के विरोध में फूंका पुतला
बनखेड़ी। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राम रहीम चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।