हरिद्वार: खाद्य सुरक्षा विभाग ने बहादराबाद भगवानपुर कांवड़ मार्ग पर धनौरी में ढाबों और होटलों के किचन का किया निरीक्षण
कांवड मेले में शुद्ध भोजन परोसा जाए, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार दिनभर अभियान चलाकर बहादराबाद - भगवानपुर मार्ग पर स्थित तमाम ढाबों और होटल के किचन का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांवड़ मेरे के दौरान ताजा और शुद्ध भोजन परोसने की चेतवानी देते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर ढाबे बंद करने के साथ ही संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।