हरिद्वार: मूक बधिरों ने रानीपुर कोतवाली पर किया प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले 2 के खिलाफ़ दी तहरीर
रविवार शाम बड़ी संख्या में मूक बधिरों ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर मूक बधिरों को लेकर डाली गई एक वीडियो से भड़के मूक बधिरों ने रानीपुर पुलिस को दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मूक बधिरों ने चेतवानी दी कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम के तहत दोनों आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।