हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय को मिला नियमित कुलपति, प्रो. चंद्र भूषण शर्मा नियुक्त
लगभग दो वर्षों बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय को नियमित कुलपति मिला। इग्नू, नई दिल्ली के प्रो. चंद्र भूषण शर्मा को कुलपति नियुक्त किया गया। वहीं, प्रो. कुनूल कंदीर को सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया। सांसद मनीष जायसवाल व राज्यपाल संतोष गंगवार के प्रयासों से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हुई।