हज़ारीबाग: हजारीबाग में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान, कई प्रतिष्ठानों को निर्देश जारी
हजारीबाग में उपायुक्त नैंसी सहाय व ACMO डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कई प्रतिष्ठानों की जांच की। सफाई, मेडिकल फिटनेस और लाइसेंस संबंधी निर्देश दिए गए। दो प्रतिष्ठानों को लाइसेंस अद्यतन कर प्रदर्शित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री दाल योजना की भी समीक्षा की गई।