हज़ारीबाग: जनता दरबार में आम जनता की समस्याओं का समाधान, निर्देश जारी
उपायुक्त नैन्सी सहाय के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा निदेशक निवेदिता रॉय ने मंगलवार को समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित किया। विभिन्न प्रखंडों से आई समस्याएं सुनी गईं। निजी स्कूलों की फीस, जमीन विवाद, मंईया सम्मान योजना, सेविका चयन, रोजगार व साइकिल जैसे मुद्दों पर निदेशक ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।