हज़ारीबाग: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हजारीबाग में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देकर जताया आक्रोश
हजारीबाग में मंगलवार शाम आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सैकड़ों लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर शांति की प्रार्थना की। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और देशवासियों से एकजुट होकर जवाब देने का आह्वान किया।