थरथरी: माधोपुर डीह में महिला जदयू जिलाध्यक्ष ने 'सुशासन' के तहत महिला मतदाताओं को नीतीश सरकार के कार्यों की जानकारी दी
महिला जदयू जिलाध्यक्ष ने चंडी प्रखंड के माधोपुर डीह में रविवार की दोपहर तीन बजे सुशासन का सार आपके द्वार के तहत महिला मतदाताओं से मिलकर नीतीश कुमार द्वारा महिला के लिए किए गए कार्यों के बारे बताया। महिला सेल के जिलाध्यक्ष डॉ. बसुंधरा कुमारी ने कहा कि आधी आबादी को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा योगदान है।