मौजमाबाद: कालाडेरा के लोहरवाड़ा रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात युवक का लहूलुहान शव मिलने से आसपास के इलाके में फैली सनसनी
कालाडेरा थाना इलाके के लोहरवाड़ा रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। कालाडेरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।