कोरबा: छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Korba, Korba | Jul 17, 2025 अपनी विभिन्न मांगो को लेकर एक बार फिर से छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ मुखर हो गया है. संविलियन, ग्रेडपे निर्धारण सहित दस सूत्रीय मांगो को लेकर उनके द्वारा गुरुवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया.NHM कर्मचारी चाहते है की शिक्षकर्मियों की तरह उनका भी स्वास्थ्य विभाग में संविलियन किया जाये.