बलिया: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आचार्य नरेन्द्र देव सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी की अध्यक्षता में हुई
Ballia, Ballia | Mar 9, 2025 जिला पंचायत बोर्ड की बैठक रविवार की दोपहर 12 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी की अध्यक्षता में आचार्य नरेन्द्र देव सभागार में हुई। जिसमें जिला पंचायत के चालू वित्तीय वर्ष के संशोधित एक अरब 20 करोड़ के अलावा वर्ष-2025-26 के मूल बचट 69 करोड़ 21 लाख का अनुमोदन, विभव एवं सम्पत्ति कर वर्ष-2024-25, मनरेगा के अन्तर्गत लेबर बजट एवं अन्य कई प्रस्ताव पारित हुआ।