बलिया: दुबहड़ पुलिस ने जनेश्वर मिश्र सेतु बूथ के पास अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक आरोपी को पकड़ा
Ballia, Ballia | Mar 8, 2025 दुबहड़ पुलिस ने गैर प्रांत से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए जनेश्वर मिश्र सेतु पुलिस बूथ के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार पहिया वाहन में छुपाकर ले जाई जा रही लगभग 45 ली अवैध शराब बरामद की है। शनिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मीडिया को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायलय भेज दिया गया है