बलिया: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में सुनी फरियाद, 13 मामलों में से 6 का हुआ निस्तारण
Ballia, Ballia | Mar 8, 2025 जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना कोतवाली में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को शनिवार की दोपहर 12 बजे सुना गया व तत्काल मौके पर कुछ समस्याओं को निस्तारित किया गया। इस दौरान प्रस्तुत कुल 13 मामलों में छह मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।