बलिया: सिविल कोर्ट स्थित दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 43,245 वादों का हुआ निस्तारण
Ballia, Ballia | Mar 8, 2025 सिविल कोर्ट स्थित दीवानी न्यायालय में शनिवार की दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 43,245 वाद का निस्तारण हुआ ।राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह द्वारा दीप प्रवज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।