बलिया: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बहेरी स्थित आसमा सोशल नर्सिंग होम में लगा नि:शुल्क जांच शिविर, सैकड़ों मरीज हुए लाभान्वित
Ballia, Ballia | Mar 8, 2025 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बहेरी स्थित आसमा सोशल नर्सिंग होम शनिवार को नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड, यूरीन टेस्ट एवं अन्य बीमारियों की जांच पड़ताल कर मुफ्त चिकित्सा सेवा का लाभ सैकड़ों लोगों को दिया गया। इस दौरान मुफ्त में दवाइयां भी दी गई।