बिहपुर: लखीसराय से फरार वारंटी बहत्तरा से गिरफ्तार किया गया
लखीसराय जिले से फरार चल रहे एक वारंटी को परवत्ता थाना पुलिस ने बहत्तरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के बहत्तरा निवासी संजय सहनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था