कसडोल: दीपावली के पहले दिन कसडोल बाजार में उमड़ी हजारों की भीड़, रोशनी और खरीदारी से बाजार हुआ गुलजार
दीपावली पर्व की शुरुआत के साथ ही कसडोल नगर में त्योहार का उत्साह देखने को मिल रहा है दीपावली के पहले ही दिन नगर के बाजारों में रौनक छा गई गायत्री चौक से लेकर कर्मा माता चौक तक हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे बाजार में फोटो माला फूल माला, सेव केला बताशा, मिठाई सजावटी सामान और रंग बिरंगी लाइटों की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली