खानपुर: श्रीपुर गाहर पूर्वी पंचायत समेत पूरे प्रखंड में सेनेटरी पैड, आरओ और सोलर लाइट योजनाओं में घोटाले का आरोप
(समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पूर्वी ग्राम पंचायत सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में वर्षों पूर्व स्थापित सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, आरओ (शुद्ध पेयजल) प्लांट तथा सोलर लाइट योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता और सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी क