लातेहार: धर्मपुर रेडक्रॉस भवन में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन
रेड क्रॉस सोसायटी लातेहार के द्वारा मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे धर्मपुर स्थित रेड क्रॉस भवन मे निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें जिले भर के आए हाथ पैर से दिव्यांग लोगों का आर्टिफिशियल अंग प्रत्यारोपित किया गया।