लातेहार: लातेहार के व्यवहार न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता वृन्द कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन
वरिष्ठ अधिवक्ता सह जिला अधिवक्ता संघ के सचिव वृन्द कुमार के निधन पर व्यवहार न्यायालय लातेहार में सोमवार की शाम 5 बजे हुआ शोक सभा का आयोजन। आयोजित शोक सभा में मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि वृन्द कुमार व्यवहार के धनी थे। आयोजित शोक सभा में लातेहार के कई न्यायाधीश एवं अधिवक्ता उपस्थित थे।