गिरिडीह: अरगाघाट रोड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में द्वितीय भर्ती कैंप का हुआ आयोजन
अरगाघाट रोड़ स्थित जिला नियोजनालय परिसर में मंगलवार को 11 बजे से द्वितीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। इस भर्ती कैंप का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी मोहम्मद इमरान फारूकी द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस मौके पर कैंप में कुल तीन संस्थाओं ने भाग लिया।।