गिरिडीह: उपायुक्त ने डीसी ऑफिस में लगाया जनता दरबार, कार्रवाई के दिए निर्देश
उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को 12 बजे डीसी ऑफिस कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए दर्जनों लोगों से उपायुक्त ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।