गिरिडीह: उपायुक्त के निर्देशानुसार गिरिडीह समेत विभिन्न प्रखंडों में बीएलओ को निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण दिया गया
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार गिरिडीह जिले के गिरिडीह प्रखंड कार्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण मंगलवार को 3 बजे तक बी.एल.ओ और बी.एल.ओ सुपरवाइजर को दिया गया। गिरिडीह प्रखंड सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी और उप निर्वाचन पदाधिकारी ने भाग लिया।।