गिरिडीह: बालोडिंगा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, तीन महिलाएं घायल
गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालोडिंगा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन महिलाएं घायल हो गईं।घायलों का इलाज मंगलवार को 3 बजे सदर अस्पताल गिरिडीह में चल रहा था।यहां एक पक्ष से जहीना खातून ने आरोप लगाया कि उनके दामाद के पिता की मृत्यु के बाद, उन्होंने अपनी बेटी को स्थायी रूप से अपने घर में रखने का निर्णय लिया था।