गिरिडीह: बस स्टैंड रोड स्थित परिसदन भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह महानगर समिति की बैठक हुई
बस स्टैंड रोड़ स्थित परिसदन भवन में मंगलवार को 12 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह महानगर समिति की बैठक आहूत हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से समिति का विस्तार कर संगठन को मजबूत करने, गिरिडीह महानगर के अंतर्गत मासिक बैठक आहूत करने और जन समस्या का निराकरण पर चर्चा हुई।