डोमचांच: डोमचांच में बैटरी चोरी करते दो युवक रंगे हाथ धराए
डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर पुल के पहले प्रेमजीत मेहता की बैटरी दुकान में बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। बताया गया कि बुधवार को दुकान के सामने नई बैटरियां रखी हुई थीं। इसी दौरान दो लोग बैटरियों को एक वाहन में लोड कर रहे थे। इसी बीच आसपास के ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई।