रांची। झारखंड और बिहार के बीच वर्षों से लंबित सोन नदी के जल बंटवारे के मुद्दे पर सहमति बनी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे दोनों राज्यों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जल बंटवारे के विषय पर दोनों राज्यों के बीच सहमति बनी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर लंबे समय से दोनों राज्यों के बीच विमर्श और तकनीकी स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा था। आपसी संवाद और प्रयासों के बाद सहमति बनना सकारात्मक उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि इससे झारखंड के जल हितों की रक्षा, सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को लाभ पहुंचाने की उम्मीद है। साथ ही राज्य की भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भी यह सहमति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी संवाद, सहयोग और तकनीकी विचार-विमर्श के माध्यम से वर्षों पुराने विषय का समाधान आगे बढ़ना सकारात्मक पहल है।
#Jharkhand #Bihar #SonRiver #HemantSoren #AmitShah #WaterSharing #Irrigation #Farmers #Giridihviews