गिरिडीह जिले के तिसरी पुलिस ने जमामो माता मंदिर में श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन और लॉकेट उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया है।
एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 अगस्त को दो महिला श्रद्धालुओं के गहने चोरी होने के बाद एसआईटी गठित की गई। सीसीटीवी और पूछताछ के आधार पर अंशु कुमारी को डोरंडा से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर बिहार के नवादा से टिंकल मिश्रा, सरिता देवी और मुस्कान देवी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार चारों एक ही परिवार से जुड़े हैं और बिहार में भी चेन स्नैचिंग की वारदातों में शामिल रहे हैं।
#apnagiridihnews #JharkhandNews #police