राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय दुम्मा, जमुआ में तीन दिवसीय खेल कूद का आयोजन किया गया। झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद रांची एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के आलोक में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि, खेल शपथ ग्रहण, कबड्डी, दौड़, फुटबॉल, रस्साकशी, चम्मच गोली दौड़, पिटी एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन नए विद्यालय परिसर बरोटांड में किया गया।
खेल का नेतृत्व सहायक शिक्षक संजय कुमार, किशोर कुमार, टहल रबिदास, फूलमती कुमारी ने किया वहीं मनोज कुमार ने ब्रिक्स में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला और जीवन में खेल के महत्व को बताया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतिम दिन रविवार को प्रभारी प्राचार्य बिनोद कुमार ने सभी शिक्षकों की उपस्थिति में विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। खेल कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति कुमारी, सूरज दास, विशाल कुमार, कृष्णा कुमार, सुनैना, रौशनी एवं अराधना पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभारी प्रचार्य बिनोद कुमार ने कहा कि रविवार होने के बाबजूद छात्र छात्राओं की शानदार उपस्थिति रही।
#dumma #khelkud #rastriyakheldivas #upgradwdhighschooldumma