हाथरस: डायरिया ने पसारे पैर भट्टे पर रहने वाले एक ही परिवार के चार बच्चे आए चपेट में गंभीर हालत मे जिला अस्पताल में उपचार जारी
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के इगलास रोड एक भट्टे पर कार्यरत एवं रहने वाले एक ही परिवार के चार बच्चे आए डायरिया की चपेट में। अचानक से चारों बच्चों को ज्यादा उल्टी दस्त के होने पर गंभीर हालत में परिजनों ने चारों बच्चों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। जिनका उपचार डाक्टरों द्वारा लगातार जारी है।