हाथरस: मोहल्ला लाला का नगला में बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसियों में हुई मारपीट महिला हुई घायल पुलिस ने कराया घायल का मेडिकल
सदर कोतवाली क्षेत्र के लाल का नगला में आज दिन शुक्रवार को बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई। मारपीट में पड़ोसियों ने महिला सन्नो को लात घूसे से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट एवं शोर को देखकर मोहल्ले वासियों की भीड़ लग गई। इसी क्रम में घायल महिला ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।