हाथरस: बौहरेवाली देवी मंदिर के पास रेल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बौहरेवाली देवी मंदिर के पास बीती रात रेल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर मृतक व्यक्ति के परिजन कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गए।