हाथरस: सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए काशीराम कॉलोनी निवासी 1 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कब्जे से नगदी पर्चा सट्टा पेन बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में सट्टे पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने काशीराम कॉलोनी निवासी एक अभियुक्त को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 1140 रुपए नगद, पर्चा सट्टा, पेन बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।