हाथरस: कोतवाली चंदपा पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 2 अवैध तमंचा और 4 जिंदा कारतूस किए बरामद
एसपी के निर्देशन में कोतवाली चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गांव बघना निवासी एक अभियुक्त एवं गांव चितावर निवासी दूसरे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर और दूसरे अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है।