हाथरस: लहरा बाईपास के पास फाइनेंस कर्मियों ने व्यापारी को मारपीट कर किया घायल, दाढ़ी और चोटी को काटा
गांव लहरा बाईपास मिथिलेश फार्म हाउस के पास सदर क्षेत्र के गुड़हाई बाजार के रहने वाले कृष्णा कुमार के साथ आगरा के फाइनेंस कर्मियों ने मारपीट के साथ दाढ़ी और चोटी काट दी। पीड़ित घायल व्यक्ति ने हाथरस गेट थाने में फाइनेंस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी है। इसी क्रम में शिकायत के आधार पर पुलिस ने घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।